सामने आया चंद्रशेखर पर हमले का असली सच, हमलावरों के खौफनाक इरादे सुनकर अफसर भी हैरान

0 209

सहारनपुर में भीम आर्मी के संस्थापक और आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हमला करने वाले चारों आरोपियों को कैमरे के सामने लाकर पुलिस ने वारदात का खुलासा कर दिया है। डीआईजी अजय साहनी ने बताया कि पकड़े गए चारों हमलावरों ने चंद्रशेखर द्वारा दिल्ली व अन्य स्थानों पर लगातार दिए बयान से आहत होकर हमला किया था।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

डीआईजी के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि 28 जून 2023 की सुबह हम विक्की (करनाल) को मेरठ से लेकर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में रोहाना कला टोल के पास खाने के लिए ढाबे पर रुके। उस समय हमने वहां पर काफी भीड़ एकत्र होती देखी तो पता चला कि चंद्रशेखर आजाद अपने समर्थकों के साथ इसी मार्ग से देवबंद में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा है।
पूछताछ में बताया कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा पिछले कुछ महीनों में दिल्ली व आस पास की जगहों पर ऐसे उल्टे-सीधे बयान दिए गए थे, जिससे हम बहुत आहत थे। टोल के पास इसके कार्यक्रम की जानकारी होने पर उसी वक्त हमने इसे निपटाने की ठान ली। इसके बाद हम भी देवबंद पहुंच गए और कार्यक्रम की रैकी की। हमारे पास दो तमंचे थे।

 

बताया गया कि गाड़ी विकास (करनाल) की ही थी और उसी के द्वारा चलाई जा रही थी। उसके बगल में लविश और लविश के पीछे वाली सीट पर विकास उर्फ विक्की (रणखंडी) व उसके बगल में प्रशांत बैठा था। बताया कि चंद्रशेखर जैसे ही कार्यक्रम से गाड़ी में बैठकर निकला तो कुछ दूर जाकर स्पीड ब्रेकर की वजह से गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई। इसी दौरान चंद्रशेखर की गाड़ी को ओवरटेक करते हुए फायरिंग कर दी। दो राउंड फायरिंग पीछे बैठे हुए विक्की (रणखंडी) व एक राउंड फायरिंग प्रशांत ने की।
बताया गया कि इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। वहीं, कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी का तेल खत्म हो गया और हमलावर गाड़ी मिरगपुर में छोड़कर भाग गए। इसके बाद वे जंगलों में छिप गए और फिर किसी तरह छुपते हुए अंबाला पहुंच गए। वहीं, पुलिस ने अंबाला में चारों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया।

 

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम व पता
(1) विकास उर्फ विक्की पुत्र प्रीतम सिंह निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जिला सहारनपुर
(2) प्रशांत पुत्र विक्रम कुमार निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर
(3) लवीश पुत्र विरेंद्र सिंह निवासी ग्राम रणखंडी थाना देवबंद जिला सहारनपुर
(4) विकास उर्फ विक्की पुत्र शिवकुमार निवासी ग्राम गादर थाना निसिंग जिला करनाल हरियाणा

 

पुलिस ने आरोपियों की निशादेही पर फुलास रजवाहे की पुलिया के पास से घटना में प्रयुक्त दो तमंचे 315 बोर, चार कारतूस 315 बोर, तीन खोखे और स्विफ्ट कार बरामद की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!