राज्यपाल ने किया आपदाग्रस्त धराली और मुखबा का दौरा, प्रभावित परिवारों से भी मिले

0 273,805

रिपोर्ट: आकाश

Advertisement ( विज्ञापन )

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्र धराली और मुखबा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से भेंट की और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

मुखबा में राज्यपाल ने आपदा प्रबंधन, राहत एवं सुरक्षा कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य सुरक्षा एजेंसियों से चल रहे राहत और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी ली।

राज्यपाल ने मुखबा में धराली से आए प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें हरसंभव सहयोग और सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार एवं पूरा प्रशासन उनके साथ मजबूती से खड़ा है। राज्यपाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आपदा प्रभावित परिवारों की सहायता और पुनर्वास हेतु ठोस एवं दीर्घकालिक कार्ययोजना तैयार की जाए, ताकि प्रभावित लोग शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौट सकें

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!