भ्रामक खबरे प्रचारित/ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

0 2,058

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

सोशल मीडिया पर ऋषिकेश क्षेत्र में बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के ढहने से 03 व्यक्तियों के खाई में गिरने के वायरल वीडियो का पुलिस ने लिया संज्ञान

 

पुलिस जांच में वायरल वीडियो निकला पूर्ण: भ्रामक

 

जांच में the Cliff नाम के रिसोर्ट तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म के नेपाल में होने की मिली जानकारी

 

पुलिस तथा अन्य एजेंसियों द्वारा की गई जांच में उक्त वीडियो भ्रामक तथा AI generated होना आया प्रकाश में

 

सोशल मीडिया पर दून पुलिस लगातार बनाये हुए है सतर्क दृष्टि

 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तथ्यहीन तथा भ्रामक खबरे प्रसारित करने वालों को पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा चिन्हित

 

भ्रामक खबरे प्रचारित/ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध होगी सख्त वैधानिक कार्रवाई

 

व्यक्तियों के नीचे गिरने से संबंधित वीडियो प्रसारित किया जा रहा है, साथ ही उक्त वीडियो के ऋषिकेश क्षेत्र का होने की जानकारी दी जा रही है।

 

वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा वीडियो में बताए गए तथ्यों की जांच के निर्देश दिए गौए, उक्त वीडियो की जांच में उक्त वीडियो का AI जेनरेटेड होना तथा उक्त बंजी जंपिंग एलिवेटेड प्लेटफार्म से मिलते जुलते बंजी जंपिंग एलिवेटर के नेपाल में होने की जानकारी प्राप्त हुई।

 

जबकि कुछ अराजक तत्वों द्वारा उक्त वीडियो का ऋषिकेश क्षेत्र से संबंधित होना बताकर लगातार आमजन को गुमराह करते हुए सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

 

देहरादून पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है तथा सोशल मीडिया के माध्यम से भ्रामक खबरें प्रचारित/ प्रसारित करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है, ऐसे सभी व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

देहरादून पुलिस की आमजन से अपील है कि ऐसी किसी भी भ्रामक पोस्ट को बिना उसकी सत्यता जाने अथवा बिना किसी आधिकारिक पुष्टि के आगे प्रचारित/प्रसारित न करें, ऐसा करने पर आपके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!