Roorkee Crime: किसान नेता के बेटे पर फायरिंग करने का मामला, 11 हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

0 259,000

भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालिब के पुत्र पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पुलिस ने 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। घटनास्थल की वीडियो पुलिस के कब्जे में है। हमलावरों की तलाश को संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है। मामला आपसी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।

Advertisement ( विज्ञापन )

गंगनहर कोतवाली के राशिब निवासी गांव रामपुर में बताया कि गांव में बिजली की दुकान है। सोमवार रात वह दुकान पर बैठा था। तभी कदीर निवासी लाठरदेवा कोतवाली गंगनहर अपने 10 से अधिक साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर खड़ा हो गया और गाली गलौज करने लगा था। इस बीच एक बच्चे ने आकर बताया कि उन पर हमला होने वाला है। जिसके बाद वह सतर्क हो गए थे। तभी वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही कदीर पक्ष के लोगों ने देशी तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी थी।

वह जान बचाकर इधर-उधर भागे, हालांकि गोली लगने से तो वह बच गए लेकिन हमलावरों ने उनकी दुकान में भी जमकर तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। इंस्पेक्टर मणि भूषण श्रीवास्तव ने बताया कि मास्टर, इंतखाब निवासी माधोपुर कोतवाली गंगनहर, अखलाक, आजम, आलम निवासी नगला कुबड़ा कोतवाली मंगलौर और कदीर निवासी लाठरदेवा कोतवाली गंगनहर रुड़की समेत 11 हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। हमलावरों की पहचान हो चुकी है, गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!