सितारगंज मंडी सभागार में नवनियुक्त प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेन्द्र कुमार यादव का किया गया भव्य स्वागत

0 5

सितारगंज :भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं प्रदेश प्रमुख महासचिव एडवोकेट योगेन्द्र कुमार यादव का सितारगंज में भव्य स्वागत किया गया। वही कृषि मंडी समिति सभागार में हुई सभा में भारतीय किसान यूनियन के उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश तराई क्षेत्र के अध्यक्ष बलजिंदर सिंह मान ने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों के प्रति बदले की भावना से कार्य कर रही है।

 

उन्हें उनकी भूमि से बेदखल किया जा रहा हैं। उनका कहना था कि विपक्ष अपनी भूमिका नहीं निभा रहा है। यही कारण है कि सरकार मनमाने फैसले ले रही है। आरोप लगाया गया कि प्रशासन ने जसपुर में किसानों के घर तोड़ दिये। अब उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिये। अन्य वक्ताओं का कहना था कि सरकार भूमि को कई वर्गों में बांट दिया है। इसी के चलते किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। बाजपुर में 20 गांवों में भूमि की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई हैं। मांग की गई कि भूमि चाहे किसी भी वर्ग की हो यदि किसान उस पर 12 वर्ष या अधिक समय से काबिज है तो उसे मालिकाना हक दिया जाना चाहिये। यह सर्वोच्च न्यायालय की रूलिंग भी है। साथ ही किसानों को उनकी फसल की एमएसपी देने की मांग भी की गई।

 

रिपोर्ट- अश्वनी दीक्षित

Leave A Reply

Your email address will not be published.