गैरसैंण और काण्डा में बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग

0 266,559

उत्तराखंड सरकार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर पर्वतीय क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। चमोली के गैरसैंण और बागेश्वर के काण्डा में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण परियोजनाओं को आवास विभाग की विभागीय व्यय समिति ने सैद्धान्तिक सहमति दे दी है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​सचिव आवास एवं राज्य संपत्ति डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन दोनों परियोजनाओं पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए:

• ​गैरसैंण पार्किंग परियोजना: ₹1504.35 लाख की लागत से बनने वाली इस आधुनिक पार्किंग में 91 वाहनों (36 भू-तल और 55 टेरेस पर) को पार्क करने की सुविधा होगी। इसमें 7 दुकानें और कार लिफ्ट का भी प्रावधान है। सचिव ने मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप केवल पार्किंग निर्माण पर ध्यान केंद्रित करने और संशोधित प्रस्ताव जल्द पेश करने के निर्देश दिए हैं।

• ​काण्डा पार्किंग परियोजना: ₹540.85 लाख की लागत वाली इस परियोजना में 53 वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था होगी। इसके भू-तल पर 7 दुकानें और शौचालय की सुविधा भी विकसित की जाएगी। इसका संचालन जिला विकास प्राधिकरण, बागेश्वर करेगा।

​सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि ये परियोजनाएं पर्वतीय नगरों में वाहनों के दबाव को कम करने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार और पर्यटन को नया संबल देंगी। उन्होंने अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!