जीएसटी दिवस 2026: देहरादून में ‘सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत’ विषय पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

0 258,908

केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय, देहरादून द्वारा जीएसटी व्यवस्था के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आईआरडीटी सभागार में ‘जीएसटी दिवस-2026’ धूमधाम से मनाया गया। इस वर्ष का मुख्य विषय ‘सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत’ रहा, जिसमें कर प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने की दिशा में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, वित्त सचिव श्री दिलीप जावलकर ने जीएसटी को ‘एक राष्ट्र, एक कर, एक बाज़ार’ की अवधारणा को साकार करने वाला ऐतिहासिक सुधार बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘सरलीकरण एवं समाधान’ के विजन को दोहराते हुए करदाताओं और प्रशासन के बीच आपसी विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने पर बल दिया।

​सीजीएसटी आयुक्त डॉ. अशोक कुमार पाण्डे ने राजस्व संवर्धन में केंद्र और राज्य के उत्कृष्ट समन्वय तथा करदाताओं के स्वैच्छिक अनुपालन की सराहना की। इस अवसर पर एम/एस अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (रुड़की), एम/एस नेस्ले इंडिया लिमिटेड (रुद्रपुर) और एम/एस भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (हरिद्वार) को राष्ट्र निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीएसटी अपीलीय प्राधिकरण के कार्यों की जानकारी दी गई और विभाग के उत्कृष्ट अधिकारियों को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!