पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित

0 279,994

नई दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को ‘लोक कार्य’ के लिए प्रतिष्ठित ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस अवसर पर उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में राष्ट्रपति ने 2 पद्म विभूषण, 6 पद्म भूषण और 58 पद्म श्री सहित कुल 66 पुरस्कार प्रदान किए।

​उत्तराखंड में ‘भगत दा’ के नाम से लोकप्रिय कोश्यारी एक प्रतिष्ठित सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी नेता हैं। 17 जून 1942 को बागेश्वर के पलानधुरा गांव में जन्मे कोश्यारी का जीवन समाज के उत्थान और जनसेवा को समर्पित रहा है।

​अपने लंबे राजनीतिक सफर में वे यूपी विधान परिषद सदस्य (1997), उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष रहे। वे 2008 में राज्यसभा और 2014 में लोकसभा (नैनीताल-ऊधम सिंह नगर) से सांसद भी चुने गए। 2019 में उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

​एक राजनेता होने के साथ-साथ वे एक उम्दा लेखक भी हैं। उनकी लिखी पुस्तकें “उत्तरांचल प्रदेश क्यों” और “उत्तरांचल प्रदेश: संघर्ष एवं समाधान” राज्य के विकास के प्रति उनके समर्पण को बखूबी दर्शाती हैं

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!