आईसीएसई 10वीं और आईएससी 12वीं का रिजल्ट घोषित, CMS राजाजीपुरम के आर्यन तारिक ने किया टॉप

0 63

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन नई दिल्ली ने आज ISC कक्षा 12 और ICSE कक्षा 10 परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए। ISC 12वीं में CMS राजाजीपुरम के छात्र आर्यन तारिक ने देश भर में टॉप किया है तो वहीं CMS राजाजीपुरम की छात्रा अर्पिता सिंह और CMS गोमती नगर की छात्रा आयशा खान देश में दूसरा स्थान अर्जित किया है।

Advertisement ( विज्ञापन )

ICSE परीक्षाएं 27 फरवरी से 29 मार्च तक आयोजित की गईं जबकि ISC 2023 परीक्षाएं 13 फरवरी से 31 मार्च तक हुईं। CISCE वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग 2.5 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए हैं। परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अतिरिक्त 15 मिनट आवंटित किए गए। जिनके परिणाम आज जारी कर दिए गए हैं।

छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर का उपयोग करके देख सकते हैं। रिजल्ट में लखनऊ CMS का दबदबा रहा। CMS राजाजीपुरम के छात्र आर्यन तारिक ने 99.75% अंकों से किया टॉप, CMS राजाजीपुरम की छात्रा अर्पिता सिंह और CMS गोमती नगर की छात्रा आयशा खान दूसरे स्थान पर रही। दोनों छात्राएं 99.50% प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहीं। CMS गोमतीनगर का छात्र अभिजीत शिखर 99.25% अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। CMS गोमतीनगर की छात्रा श्रेयशी गुप्ता तीसरे स्थान पर, छात्रा श्रेयशी गुप्ता ने भी 99.25% अंक प्राप्त किए। CMS महानगर की छात्रा जाह्नवी मिश्रा भी तीसरे स्थान, छात्रा जाह्नवी मिश्रा ने भी 99.25% अंक प्राप्त किए। CMS गोमतीनगर के आदित्य यादव भी तीसरे स्थान पर, छात्र आदित्य यादव ने 99.25% अंक प्राप्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!