विकसित भारत-2047 के लक्ष्य हेतु मुख्यमंत्री ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

0 257,890

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में प्रगति पोर्टल के माध्यम से 6,940 करोड़ रुपये की 12 प्रमुख विकास परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों के समन्वित सहयोग पर बल दिया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक में परिवहन, ऊर्जा, लोक निर्माण और राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं, जैसे चारधाम सड़क परियोजना, अस्कोट-लिपुलेख मार्ग, और विभिन्न विद्युत उपकेंद्रों की प्रगति का जायजा लिया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में 50 प्रतिशत से अधिक कार्य पूर्ण हो चुका है, उन्हें 15 अक्टूबर 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।

​कार्यों में तेजी लाने के लिए मुख्यमंत्री ने मासिक और मुख्य सचिव स्तर पर प्रत्येक 10 दिनों में समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं। परियोजनाओं में देरी के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। साथ ही, वन स्वीकृति, भूमि हस्तांतरण और अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों का त्वरित निस्तारण करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने जोर दिया कि चारधाम यात्रा और सीमांत क्षेत्रों की सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ये परियोजनाएं राज्य के पर्यटन, निवेश और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। जिलाधिकारियों को भी अपने स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!