कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सालावाला में किया नाला निर्माण का शिलान्यास

0 258,893

प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के सालावाला (वार्ड 8) स्थित बृजलोक कॉलोनी में आरसीसी नाला और स्लैब निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया। खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पर्यावरण संरक्षण के आह्वान का पालन करते हुए मंत्री जोशी इस कार्यक्रम में इलेक्ट्रिक स्कूटर से पहुंचे, जहां स्थानीय निवासियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री जोशी ने कहा कि राज्य सरकार जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए इस नाले को प्राथमिकता दी गई है, जिससे जल निकासी और आवागमन की स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत इसी कॉलोनी में 441 लाख रुपये की लागत से शेष नाला पुनर्निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रक्रिया भी गतिमान है। अधिकारियों को निर्माण में गुणवत्ता व समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

​इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने नगर निगम द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किए जा रहे जनहित कार्यों का उल्लेख किया। वहीं, क्षेत्रीय पार्षद भूपेंद्र कठैत ने विकास कार्यों की स्वीकृति के लिए आभार जताया। कार्यक्रम में नगर निगम के ईई रजित कोठियाल, डीपी बहुगुणा, रवि वर्मा सहित सैकड़ों स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!