Cabinet Expansion: इन नेताओं का बहुमत, 12 में से सात मंत्री ऐसे, जो कांग्रेस छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल

0 264,451

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

धामी कैबिनेट में अब कांग्रेसी पृष्ठभूमि वाले मंत्रियों का बहुमत हो गया है। सीएम समेत कुल 12 मंत्रियों में से सात मंत्री अब ऐसे हैं, जो पूर्व में कांग्रेस में रहे और कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आ गए थे।

चर्चा ये है कि धामी सरकार में अब बड़ी संख्या उन नेताओं की हो गई है, जिनकी राजनीतिक जड़ें कभी कांग्रेस में रही हैं। कैबिनेट में जिन पांच विधायकों को जगह दी गई है, उनमें से केवल मदन कौशिक, खजान दास तो पूरी तरह से भाजपा पृष्ठभूमि के हैं। बाकी भरत सिंह चौधरी, राम सिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा कांग्रेसी बैकग्राउंड के रहे हैं। ये बात अलग है कि ये सभी काफी समय से कांग्रेस छोड़कर भाजपा के साथ जुड़े हुए हैं

कैबिनेट के पुराने मंत्रियों को देखें तो सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य भी कांग्रेस बैंकग्राउंड के रहे हैं। जबकि गणेश जोशी और धन सिंह रावत की पूरी तरह से भाजपा से जुड़े रहे हैं। कांग्रेस वालों में से ज्यादातर मंत्री ऐसे हैं जो कि पूर्व में कांग्रेस से ही विधायक या मंत्री रह चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!