
बाल दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा नालसा (NALSA) के ‘DAWN’ अभियान के तहत मौलाना अबुल कलाम आजाद पब्लिक स्कूल, क्लेमेंट टाउन में नशे के विरुद्ध जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला जज हरीश कुमार गोयल के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्राधिकरण की सचिव श्रीमती सीमा डुंगराकोटी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने 275 छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रहने, बाल अधिकार, पॉक्सो (POCSO) अधिनियम, साइबर सुरक्षा और सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श की पहचान के बारे में जागरूक किया। साथ ही, किसी भी समस्या के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और नालसा टोल-फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी।
इस दौरान नशे के विरुद्ध चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया और विद्यालय को मेडिकल किट भेंट की गई। कार्यक्रम के अंत में सचिव ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शहजाद अली सहित प्राविधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
