मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों संग बैठक

0 247,783
top

उत्तराखण्ड में 12 नवंबर को ड्राफ्ट मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात, शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​बैठक के दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों को ड्राफ्ट मतदाता सूची की सॉफ्ट कॉपी सौंपी। इसके साथ ही, उन्होंने आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान 2027 को सफल बनाने के लिए सभी दलों से सक्रिय सहयोग की अपील की।

​इस बैठक में निर्वाचन विभाग की ओर से अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी और सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास मौजूद रहे। वहीं, राजनैतिक दलों की तरफ से भारतीय जनता पार्टी, इंडियन नेशनल कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी तथा सीपीआई (एम) के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!