इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

0 268,890
top

देहरादून के बंजारावाला स्थित गंगोत्री विहार में उत्तराखंड के पारंपरिक लोकपर्व इगास बग्वाल के अवसर पर आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक एवं एमडीडीए (MDDA) उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी पूरी तरह पहाड़ी रंग में रंगे नजर आए। दीपावली के 11 दिन बाद मनाए जाने वाले इस पर्व के दौरान जब पारंपरिक लोकगीतों की धुन गूंजी, तो बंशीधर तिवारी खुद को रोक नहीं पाए और जमकर थिरके। इस मौके पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने भी उनके साथ कदम से कदम मिलाए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बंशीधर तिवारी ने कहा कि रोजगार की तलाश में भले ही उत्तराखंड के लोग देश-दुनिया में बस गए हों, लेकिन अपनी संस्कृति और जड़ों से जुड़े रहना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इगास जैसे लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान को जीवंत रखने, नई पीढ़ी को विरासत से जोड़ने और समाज में आपसी मेलजोल बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!