मुख्यमंत्री धामी ने ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का किया शुभारंभ

0 274,448

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजपुर रोड स्थित एक कार्यक्रम में शाइन अवी लर्निंग के ‘समावेशी शिक्षा मिशन-2030’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने विशेष बच्चों के लिए विजुअल लर्निंग करिकुलम आधारित शिक्षण सामग्री का विमोचन भी किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल शिक्षा को अधिक सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने केंद्र की राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और पीएम श्री विद्यालयों के माध्यम से शिक्षा को नवाचार और आत्मविश्वास से जोड़ रही है। सरकार प्रदेश के लगभग 5,800 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, जिसके लिए विशेष शिक्षकों की नियुक्ति और स्कूलों में सुगम सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

​मुख्यमंत्री ने शिक्षाविद अनीता शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनका विदेश से लौटकर उत्तराखंड में शिक्षा के क्षेत्र में काम करना अन्य प्रवासियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राज्य की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तराखंड ने समान नागरिक संहिता लागू करने और सतत विकास लक्ष्यों में प्रथम स्थान प्राप्त करने जैसे साहसिक कार्य किए हैं। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!