परिवहन विभाग का प्रदूषण नियंत्रण और जागरूकता अभियान

0 27,557

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग, देहरादून ने पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता हेतु एक विशेष अभियान चलाया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) डॉ. अनीता चमोला के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत विभिन्न प्रमुख स्थलों पर वाहनों की सघन जांच की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अभियान के दौरान वाहन चालकों के प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र (PUC) की जांच की गई और जिनके पास वैध प्रमाण-पत्र नहीं थे, उन्हें तत्काल जांच कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही, परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न प्रदूषण जांच केंद्रों का औचक निरीक्षण कर उपकरणों और प्रमाण-पत्र निर्गमन की पारदर्शिता सुनिश्चित की। वाहन चालकों को ईंधन बचाने, नियमित सर्विसिंग और उचित टायर प्रेशर बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया।

​डॉ. अनीता चमोला ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि स्वच्छ पर्यावरण और सुरक्षित परिवहन एक-दूसरे के पूरक हैं। वहीं, अपर परिवहन आयुक्त श्री सनत कुमार सिंह ने अपने संदेश में इसे सामूहिक दायित्व बताते हुए नागरिकों से सार्वजनिक परिवहन के उपयोग, अधिक से अधिक वृक्षारोपण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन आदतों को अपनाने की अपील की। विभाग ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी सड़क सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण हेतु ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!