सड़क सुरक्षा हेतु ब्लैक स्पाट का थर्ड पार्टी ऑडिट

0 259,001

राज्य में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तराखंड में चिन्हित ‘ब्लैक स्पाट’ (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) का थर्ड पार्टी ऑडिट शुरू हो गया है। यह जिम्मेदारी विशेषज्ञ संस्था ‘मैसर्स डै अयोलीजा कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड’ को सौंपी गई है। संस्था इन स्थानों का विस्तृत सर्वे, डेटा विश्लेषण और भौतिक निरीक्षण कर सुधारात्मक उपायों की रिपोर्ट तैयार करेगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​ऑडिट के प्रथम चरण में कुल 40 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं, जिनमें देहरादून (21), हरिद्वार (08), टिहरी (06), चमोली (02), रुद्रप्रयाग (01) और उत्तरकाशी (02) शामिल हैं। ऑडिट टीम ने आज देहरादून में चिन्हित 21 स्थलों में से पहले 3 स्थानों का निरीक्षण किया। शेष स्थलों का ऑडिट 06 जून को किया जाएगा।

​इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करने के लिए संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा), देहरादून डॉ. अनीता चमोला ने संबंधित जिलों के एआरटीओ के साथ बैठक की। अधिकारियों को ऑडिट टीम को आवश्यक डेटा और फील्ड विजिट में हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ऑडिट पूरा होने के बाद संस्था अपनी रिपोर्ट सड़क सुरक्षा लीड एजेंसी को सौंपेगी। इसके बाद, जिला सड़क सुरक्षा समिति के माध्यम से संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को सुधारात्मक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजे जाएंगे ताकि सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!