मुख्य सचिव ने दिए आंगनवाड़ी और बाल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा में कड़े निर्देश

0 264,881

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत संचालित मिशन सक्षम आंगनवाड़ी, पोषण, वात्सल्य और मिशन शक्ति की राज्य स्तरीय मूल्यांकन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक संपन्न हुई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्य सचिव ने टेक होम राशन (THR) के 100 प्रतिशत वितरण को फेस रेकग्निशन सिस्टम (FRS) के जरिए करने और इसके लिए जल्द ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

​बैठक के मुख्य निर्णय एवं निर्देश:

• ​बुनियादी सुविधाएं: प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में बिजली और पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर अलग से फंड भी दिया जाएगा।

• ​भवन व्यवस्था: जिन केंद्रों के पास अपने भवन नहीं हैं, वे आसपास खाली पड़े या पुराने पंचायत भवनों की मरम्मत कराकर वहां शिफ्ट होंगे। असुरक्षित भवनों को ध्वस्त कर नया निर्माण किया जाएगा।

• ​थर्ड पार्टी ऑडिट: विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी राजकीय और स्वैच्छिक बाल देखरेख संस्थाओं (CCIs) का थर्ड पार्टी ऑडिट कराया जाएगा।

• ​अंतर्विभागीय समन्वय: जिलास्तरीय समितियों की बैठकें तय समय पर नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि विभागों के बीच बेहतर तालमेल रहे।

​बैठक में प्रमुख सचिव श्री अमित कुमार सिन्हा, सचिव श्री चन्द्रेश कुमार यादव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!