हरिद्वार में आरटीओ की बड़ी कार्रवाई, 12 वाहन सीज

0 286,679

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) देहरादून डॉ. अनीता चमोला के नेतृत्व में हरिद्वार क्षेत्र में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बाहरी राज्यों से आने वाले यात्री वाहनों, निजी वाहनों और परिवहन निगम की बसों की सघन जांच की गई।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अभियान के दौरान यातायात और परिवहन नियमों का उल्लंघन करने वाले 97 वाहनों के चालान किए गए, जबकि 12 वाहनों को सीज किया गया। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

​इस बड़े अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुश्री नेहा झा, परिवहन कर अधिकारी श्री भारत भूषण (चिड़ियापुर), श्रीमती वरुणा सैनी (इंटरसेप्टर प्रभारी), श्री मुकेश आर्य (गोवर्धनपुर) और श्री रविन्द्र सैनी सहित प्रवर्तन दलों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

​इसके अतिरिक्त, संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. अनीता चमोला ने 18 मई 2026 को नारसन स्थित ग्रीन कार्ड सेंटर का औचक निरीक्षण भी किया, जहां सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त पाई गईं। डॉ. चमोला ने सभी प्रवर्तन दलों को निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रखी जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!