मेरे सपनों का उत्तराखंड: 2.67 लाख विद्यार्थियों का विजन

0 264,670

प्रदेश सरकार के ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को विद्यार्थियों का भारी समर्थन मिला है। राज्य भर के 11वीं और 12वीं कक्षा के 2,67,744 विद्यार्थियों ने पर्यटन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीक और पर्यावरण जैसे 8 विषयों पर अपने विचार निबंध के रूप में साझा किए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और चमोली जिलों में शत-प्रतिशत विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। निबंधों का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया जा रहा है और 16 सितंबर को परिणाम घोषित किए जाएंगे।

​अभियान के तहत चयनित श्रेष्ठ 140 विद्यार्थियों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं संवाद करेंगे और उनके विचारों को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साझा किया जाएगा। इन मेधावियों को करियर मार्गदर्शन, प्रतियोगी परीक्षाओं में सहयोग और विशेष प्रोत्साहन दिया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए हैं।

​मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि युवाओं के व्यावहारिक सुझावों को प्रदेश की नीतियों और विकास योजनाओं में शामिल किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!