मानदेय वृद्धि पर आंगनबाड़ी संगठनों ने जताया आभार

0 264,446
top

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आंगनबाड़ी कार्यकत्री/सेविका कर्मचारी यूनियन उत्तराखण्ड और उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडलों ने भेंट की। इस दौरान उन्होंने दिसंबर 2026 से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और भोजनमाताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। संगठनों ने कहा कि इस फैसले से उन्हें आर्थिक संबल मिलने के साथ मनोबल भी बढ़ेगा।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और सहायिकाएं ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। राज्य सरकार मातृशक्ति के सम्मान, सशक्तीकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

​इस मौके पर चित्रकला, लक्ष्मी पंत, ज्योतिका पांडे, वृन्दा, भगवती बिष्ट और राजमती नेगी सहित दोनों संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!