उत्तराखंड: 3 अक्टूबर को आएगी अंतिम मतदाता सूची

0 265,001

उत्तराखण्ड में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन अब 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने यह जानकारी दी।

Advertisement ( विज्ञापन )

• ​तारीख में बदलाव: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितंबर को होना था, जिसे भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर 3 अक्टूबर कर दिया है।

• ​नोटिसों की सुनवाई: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत अनमैप्ड एवं विसंगति वाले कुल 24 लाख 30 हजार नोटिसों में से 99 प्रतिशत से अधिक पर सुनवाई पूरी कर ली गई है।

• ​फार्मों का निस्तारण: फार्म 6, 7 और 8 पर 40 प्रतिशत सुनवाई का कार्य पूरा हो चुका है।

• ​अंतिम समय-सीमा: आयोग के नए कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई 28 सितंबर तक जारी रहेगी, जिसके बाद 3 अक्टूबर को अंतिम सूची जारी होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!