आपदा प्रबंधन के प्रत्येक चरण में पुलिस की भूमिका अहम: प्रकाश चंद्र

0 248,700

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) में वर्ष 2024 और 2026 बैच के प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षकों (डिप्टी एसपी) को राज्य की आपदा प्रबंधन व्यवस्था और संस्थागत ढांचे की विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान अधिकारियों को इंसिडेंट रिस्पॉन्स सिस्टम (IRS), चेतावनी तंत्र, राहत-बचाव प्रक्रिया और SEOC/DEOC की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) प्रकाश चंद्र ने कहा कि आपदा के हर चरण—तैयारी, त्वरित कार्रवाई और पुनर्वास में पुलिस सबसे आगे रहती है। पुलिस का काम सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं, बल्कि त्वरित निकासी, यातायात प्रबंधन, राहत वितरण और अफवाहों पर नियंत्रण कर मानव जीवन की रक्षा करना है।

​अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (क्रियान्वयन) डीआईजी राजकुमार नेगी ने कहा कि फील्ड में मानवीय संवेदनशीलता, अनुशासन और त्वरित निर्णय क्षमता प्रभावी प्रबंधन की कुंजी हैं। कार्यक्रम में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं सभी प्रशिक्षु अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!