सीएम धामी ने शहीद स्मारक पर दी श्रद्धांजलि

0 264,781

उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कचहरी परिसर के शहीद स्मारक पहुंचकर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने पृथक राज्य निर्माण के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलिदानियों को नमन करते हुए उनके संघर्ष और त्याग का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति, युवाओं और पूर्व सैनिकों सहित समाज के सभी वर्गों के सामूहिक योगदान से ही राज्य का सपना साकार हुआ।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड अपनी स्थापना के 26 वर्ष पूरे कर विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का तेजी से विस्तार हो रहा है। उन्होंने दोहराया कि सरकार आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप राज्य को आत्मनिर्भर और अग्रणी बनाने, युवाओं को रोजगार देने और पर्वतीय क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास और प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!