रामलीला मैदान शुद्धिकरण पर कांग्रेस का तीखा हमला

0 264,892

उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हल्द्वानी के रामलीला मैदान में सभा स्थल का शुद्धिकरण सरकार के संरक्षण में कराया गया था।

Advertisement ( विज्ञापन )

​धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 8 अगस्त को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद भाजपा समर्थित अराजक तत्वों ने मैदान में हवन और गंगाजल छिड़ककर छुआछूत को बढ़ावा देने का अपराध किया। उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के हालिया बयान को इस कृत्य की सीधी स्वीकारोक्ति बताया और आरोप लगाया कि भाजपा अपराधियों को बचाने में जुटी है।

​उन्होंने कहा कि कांग्रेस भाजपा की दलित, पिछड़ा और संविधान विरोधी मानसिकता को देशभर में बेनकाब करेगी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के रुख का हवाला देते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो कांग्रेस राष्ट्रव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!