मतदाता सूची त्रुटिरहित बनाने को डीएम के निर्देश

0 264,780
top

जनपद में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने सभी आरओ और एआरओ को कड़े निर्देश दिए कि सूची में एक भी त्रुटि न रहे, अन्यथा लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement ( विज्ञापन )

​डीएम ने बीएलओ के माध्यम से डुप्लीकेट नाम हटाने, फार्म-8 लेकर नाम व अन्य विवरणों की त्रुटियां सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही 109 शतायु (100 वर्ष से अधिक) और 50 ट्रांसजेंडर मतदाताओं का पुनः सत्यापन कराने को कहा।

​बैठक में बताया गया कि 12 नवंबर को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 12,28,746 मतदाता (6,32,396 पुरुष, 5,96,300 महिला व 50 ट्रांसजेंडर) पंजीकृत हैं। इस सूची पर 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां ली जाएंगी, जिनका निस्तारण 28 दिसंबर तक होगा। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!