नशामुक्त भारत अभियान (NMBA) और राष्ट्रीय कार्ययोजना (NAPDDR) के प्रभावी संचालन के लिए देहरादून जनपद में विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समितियों का गठन किया गया है। यह समिति जमीनी स्तर पर नशामुक्ति से जुड़ी गतिविधियों के क्रियान्वयन, निगरानी और जन-जागरूकता का कार्य करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, खण्ड विकास अधिकारी (BDO) को समिति का अध्यक्ष तथा सहायक समाज कल्याण अधिकारी को सदस्य सचिव बनाया गया है। इसके अलावा समिति में ग्राम पंचायत अधिकारी, नामित शिक्षक, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ता को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
बहु-विभागीय सहभागिता वाली यह समिति विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेगी। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने समिति गठन से जुड़ा आदेश केंद्र सरकार के NMBA पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आमजन से भी अभियान में सहयोग की अपील की है।
