नदियों में कूड़ा फेंकने पर एफआईआर, डीएम सख्त

0 255,001

देहरादून में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था को सख्त करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से आयोजित बैठक में उन्होंने अधिकारियों व एजेंसियों की जवाबदेही तय करने को कहा।

Advertisement ( विज्ञापन )

• ​नदियों में कूड़ा फेंकने पर FIR: डीएम ने निर्देश दिए कि नदियों या उनके किनारों पर कचरा फेंकने वालों के खिलाफ तुरंत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की जाए। संवेदनशील नदी तटों पर जाली लगाकर सुरक्षा व निगरानी बढ़ाई जाएगी।

• ​अनधिकृत डंपिंग पर रोक: निकायों को अनधिकृत डंपिंग साइटें तत्काल चिन्हित करने और जिम्मेदार एजेंसियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

• ​बल्क वेस्ट जनरेटर की पहचान: होटल, मॉल और बड़े संस्थानों (बल्क वेस्ट जनरेटर) की पहचान कर वहां गीले और सूखे कचरे का सेग्रीगेशन व निस्तारण अनिवार्य किया जाएगा। सेप्टिक टैंकरों की निगरानी कर मल का शोधन एसटीपी के जरिए ही होगा।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!