जनगणना-2027 के लिए स्वगणना जागरूकता शिविर आयोजित

0 264,669
top

आगामी जनगणना-2027 में आमजन की अधिकाधिक डिजिटल सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर शनिवार को जनपद में स्वगणना जागरूकता शिविर एवं प्रशिक्षण कार्यशालाएं आयोजित की गईं। जनगणना कार्य निदेशालय के तत्वावधान में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, एसजीआरआर पीजी कॉलेज और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) में ये कार्यक्रम हुए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​दून मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य प्रो. डॉ. गीता जैन की मौजूदगी में लगभग 400 एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को मास्टर ट्रेनर गिरीश थपलियाल ने स्वगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया, जहां सभी ने समय से स्वगणना पूर्ण करने की प्रतिज्ञा ली। वहीं, एसजीआरआर पीजी कॉलेज में प्राचार्य डॉ. प्रदीप सिंह व नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति के समन्वय में आयोजित शिविर में 60 प्रतिभागियों को पोर्टल व डेटा गोपनीयता की जानकारी दी गई। यहां अब तक 150 स्वगणना पूर्ण हो चुकी हैं।

​इसके अतिरिक्त डायट (DIET) में मुख्य शिक्षा अधिकारी जे.पी. काला व प्राचार्या मंजू भारती की उपस्थिति में 150 कार्मिकों व प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया, जिसमें 20 प्रतिशत प्रतिभागियों ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!