उत्तराखण्ड में स्व-गणना अभियान का शुभारंभ

0 253,780
top

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 16 नवम्बर, 2026 से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने सर्वप्रथम स्व-गणना कर इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जनगणना मंत्री मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और रेखा आर्य ने भी स्व-गणना में सहभागिता की। जन-जागरूकता के लिए जनगणना निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव ने एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्रदेशवासियों के लिए यह सुविधा 16 से 30 नवम्बर, 2026 (15 दिन) तक उपलब्ध रहेगी। नागरिक आधिकारिक पोर्टल https://se.census.gov.in पर घर बैठे अपने परिवार व आवास का विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के बाद प्राप्त विशिष्ट SE ID को सुरक्षित रखना अनिवार्य है, जिसे 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 के बीच घर आने वाले प्रगणकों को सत्यापन हेतु दिखाना होगा। जो परिवार ऑनलाइन गणना नहीं कर पाएंगे, उनका विवरण प्रगणक घर-घर जाकर दर्ज करेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!