आदि गौरव महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, जनजातीय विकास के संकल्प दोहराए

0 2,426,669
top

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए जनजातीय हस्तकला व स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत उत्तराखण्ड के 128 जनजातीय गांवों का चयन हुआ है। राज्य में चार एकलव्य विद्यालय, 16 आश्रम पद्धति विद्यालय और तीन जनजातीय आईटीआई संचालित हैं, जबकि पिथौरागढ़ में भी एकलव्य विद्यालय खोलने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि देहरादून में ‘आदि लक्ष्य संस्थान’ की स्थापना, खटीमा में बालिका छात्रावास की स्वीकृति और शोध संस्थान हेतु एक करोड़ का कॉर्पस फंड दिया गया है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए रोजगार उत्कर्ष योजना और बेटियों के विवाह हेतु 50 हजार रुपये की सहायता का उल्लेख करते हुए जनजातीय समाज के समग्र उत्थान का संकल्प दोहराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री खजान दास व मेयर सौरभ थपलियाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!