उत्तराखंड क्रीड़ा विश्वविद्यालय का शिलान्यास, खेल प्रतिभाओं का सम्मान

0 259,966

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, गौलापार में ₹43.50 करोड़ की लागत से बनने वाले उत्तराखण्ड राज्य क्रीड़ा विश्वविद्यालय (मानसखण्ड खेल परिसर) के प्रथम चरण का शिलान्यास किया और प्रथम शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्यमंत्री ने देवभूमि उत्तराखण्ड खेल रत्न, द्रोणाचार्य, लाइफ टाइम अचीवमेंट और हिमालय रत्न पुरस्कारों से पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। साथ ही, ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ के तहत डीबीटी के जरिए खेल छात्रवृत्ति भी दी।

​सीएम धामी ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को ‘खेलभूमि’ के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। आगामी राष्ट्रीय खेलों और ओलंपिक-2036 के लिए विशेष रोडमैप तैयार किया जा रहा है। लोहाघाट में पहला बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज, 23 हाईटेक अकादमियां, खिलाड़ियों के लिए आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी और फिटनेस मूल्यांकन के लिए ‘मौली एआई एप्लीकेशन’ जैसी पहल राज्य के खिलाड़ियों को नई ऊंचाई देंगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!