मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई।
प्रमुख फैसले:
• उपनल कार्मिक व वेतनमान: उपनल कर्मियों को तीन चरणों में ‘समान कार्य-समान वेतन’ का लाभ मिलेगा। सरकारी सेवकों के लिए वेतन लेवल-15 और 16 को संशोधित कर क्रमशः 14 और 15 किया गया।
• अग्निवीर व सैनिक सम्मान: सेवामुक्त अग्निवीरों के लिए 6 पदों वाले समर्पित सेल का गठन होगा तथा शहीद सैनिकों की मूर्तियां उनके पैतृक गांवों में लगेंगी।
• स्वास्थ्य व ऊर्जा: दवा खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाईज कॉर्पोरेशन और हरिद्वार मेडिकल कॉलेज में NCDC शाखा बनेगी। अडानी पावर से ₹5.746 प्रति यूनिट पर 1320 मेगावाट बिजली खरीद को मंजूरी मिली।
• नीति व अन्य निर्णय: उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति 2026 और आबादी सर्वेक्षण नियमावली को मंजूरी दी गई। हाइब्रिड व CNG वाहनों पर सेस छूट समाप्त की गई और ऋषिकेश में कैंसर केयर सेंटर को स्टाम्प ड्यूटी में छूट मिली।
