उत्तराखण्ड राज्योत्सव कार्यक्रम के तहत देहरादून के परेड ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1475.31 करोड़ की लागत वाली 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें विभिन्न विभागों की ₹1073.11 करोड़ की 44 योजनाओं का शिलान्यास और ₹402.20 करोड़ की 18 योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।
इन परियोजनाओं से प्रदेश में बिजली, पेयजल, सड़क, शिक्षा और पर्यटन क्षेत्र को मजबूती मिलेगी। ऊर्जा विभाग में यूपीसीएल की 23 योजनाओं के अलावा पेयजल निगम और जल संस्थान के कार्यों को मंजूरी दी गई। आगामी कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार में सड़क और पुल निर्माण तथा देहरादून में ₹31.63 करोड़ की लागत से साइबर उत्कृष्टता केंद्र का शिलान्यास भी हुआ। साथ ही सितारगंज में मिल्क पाउडर व आइसक्रीम प्लांट की नींव रखी गई। सरकार के अनुसार, इन कार्यों से बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
