हरिद्वार के 100 से अधिक लोगों ने थामा कांग्रेस का दामन, गोदियाल ने कराया स्वागत

0 254,335

देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में रविवार को हरिद्वार जनपद के विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े 100 से अधिक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी का पटका और माला पहनाकर सभी का स्वागत किया। यह सदस्यता अभियान मनोज धनगर और एससी विभाग के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष विनोद कुमार के नेतृत्व में हुआ। हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शशिपाल, दीपक कोली सहित कई प्रमुख लोग कांग्रेस में शामिल हुए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​इस दौरान गणेश गोदियाल ने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस से जुड़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, पेपर लीक और महिला उत्पीड़न बढ़ा है। साथ ही केदारनाथ व बद्रीनाथ धाम से जुड़े मामलों पर भी सरकार को घेरा और कार्यकर्ताओं से संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष का आह्वान किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!