समाज कल्याण मंत्री एवं भाजपा के ‘सपनों का भारत 2047’ अभियान के प्रदेश संयोजक खजानदास ने सीएनआई इंटर कॉलेज में आयोजित सेवा कार्य, भाषण, चित्रकला व पेंटिंग प्रतियोगिता में शिरकत की और विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
समारोह को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री खजानदास ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाने की सोच को दृढ़ करना है। विद्यार्थियों ने अपनी कला, भाषण और रंगोली के जरिए आधुनिक भारत की कल्पना और महिला सशक्तिकरण का प्रभावी संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन सेमीकंडक्टर निर्माण, रक्षा उत्पादन, हरित ऊर्जा, एआई और आधुनिक बुनियादी ढांचे पर केंद्रित है। सरकार सभी नागरिकों के लिए समान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित कर रही है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रीबिका, पार्षद अशोक डोबरियाल और नैन सिंह पंवार उपस्थित रहे।
