मसूरी में अवैध निर्माण: एमडीडीए ने दो प्लेटफॉर्म सील किए

0 253,674

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए मसूरी क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए बनाए जा रहे दो प्लेटफॉर्म सील कर दिए।

Advertisement ( विज्ञापन )

​प्राधिकरण के मुताबिक, मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के आगे भूस्वामी हेमंत कुमार द्वारा बिना अनुमति लोहे के चैनलों से दो प्लेटफॉर्म का निर्माण कराया जा रहा था। नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर प्राधिकरण ने कार्रवाई करते हुए दोनों प्लेटफॉर्म सील कर दिए।

​एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया कि शहर के सुनियोजित विकास और तय मानकों का पालन सुनिश्चित करना प्राथमिकता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रहेगी।

​सचिव मोहन सिंह बर्निया ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले प्राधिकरण से विधिवत नक्शा स्वीकृत और आवश्यक अनुमति अवश्य लें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!