बाल अधिकारों एवं सुरक्षा पर देहरादून में संवेदीकरण व जागरूकता कार्यशाला आयोजित

0 259,004

उत्तराखण्ड बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 22 सितम्बर, 2026 को नगर निगम देहरादून के जुगमंदर हॉल में “बाल अधिकारों एवं सुरक्षा हेतु संवेदीकरण व जागरूकता कार्यशाला” का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बच्चों, अधिकारियों व विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को बाल अधिकारों, सुरक्षा तथा बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रति जागरूक व संवेदनशील बनाना था।

Advertisement ( विज्ञापन )

​कार्यशाला में आयोग की सदस्य डॉ. बबीता सहोत्रा, सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल, नगर आयुक्त आलोक कुमार पाण्डेय तथा डालसा, पुलिस, शिक्षा, परिवहन व श्रम विभाग के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

​विशेषज्ञों ने बच्चों व अधिकारियों को भारतीय न्याय संहिता के बाल प्रावधानों, पॉक्सो (POCSO), किशोर न्याय अधिनियम, साइबर सुरक्षा, आईटी एक्ट, नशे से बचाव, शिक्षा का अधिकार, सड़क सुरक्षा तथा बाल श्रम निषेध जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. गीता खन्ना ने बच्चों के संरक्षण में समाज व विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया, जबकि अनुसचिव डॉ. सतीश कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!