कुंभ मेला-2027: मुख्य सचिव ने परखीं हरिद्वार निर्माण तैयारियां

0 254,783

उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्द्धन ने हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों संग अरबेनिया वाहन में सवार होकर उन्होंने रोड़ी-बेलवाला, हरकी पैड़ी, ऋषिकुल, दक्षद्वीप-बैरागी कैंप, रोशनाबाद और सीसीआर टावर तक निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं गुणवत्ता से समझौता किए बिना निर्धारित समयसीमा में पूरी हों। धीमी गति वाले कार्यों में तेजी लाने और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया।

​प्रमुख निर्देश व समीक्षा:

• ​घाट व बुनियादी ढांचा: हरकी पैड़ी पुनर्विकास और घाटों पर सुरक्षा रेलिंग के साथ-साथ सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

• ​पुल व वेयरहाउस: बैरागी क्षेत्र में 60 मीटर स्पान पुल और रोशनाबाद में ड्रग वेयरहाउस निर्माण की प्रगति जांची।

• ​गुणवत्ता व सुरक्षा: थर्ड पार्टी एजेंसियों और आईआईटी रुड़की से कार्यों व पुलों की कड़ी गुणवत्ता जांच कराने तथा ठोस भीड़ व यातायात प्रबंधन योजना बनाने पर बल दिया गया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!