किच्छा व सिरोलीकलां चुनाव में मतपेटियों व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करे आयोग: गणेश गोदियाल

0 253,781

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नगर पालिका परिषद किच्छा एवं सिरोलीकलां चुनाव के दौरान मतपेटियों, मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की सुरक्षा को लेकर राज्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखा है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​गोदियाल ने पत्र में उल्लेख किया कि सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट के वीडियो सामने आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं द्वारा इन घटनाओं को अंजाम दिया गया है, जिससे मतदाताओं में भय का माहौल बन रहा है।

​प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की मूल भावना है। उन्होंने राज्य निर्वाचन आयोग से मांग की कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएं और चुनावी माहौल बिगाड़ने वाली शिकायतों पर तत्काल निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!