अंकिता भंडारी हत्याकांड: उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर कांग्रेस का सरकार और CBI पर तीखा हमला

0 244,892

उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम उजागर करने वाली अभिनेत्री उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सरकार और सीबीआई को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसूखदारों को बचाने के लिए सच बोलने वालों को निशाना बनाया जा रहा है।

Advertisement ( विज्ञापन )

​डॉ. प्रतिमा सिंह ने सवाल उठाया कि जब उर्मिला अदालत के समक्ष नार्को टेस्ट के लिए तैयार थीं, तो जांच आगे बढ़ाने के बजाय उन्हें गिरफ्तार क्यों किया गया? उन्होंने कहा कि गंभीर आरोपों के बावजूद भाजपा नेता दुष्यंत कुमार गौतम और विधायक रेणु बिष्ट से अब तक पूछताछ नहीं की गई।

​कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि उर्मिला सनावर का निष्पक्ष नार्को टेस्ट कराया जाए, दोनों नेताओं के सीडीआर व डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर उनसे पूछताछ हो, और गवाहों को डराने की कोशिशें बंद की जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता वीआईपी को बेनकाब करके ही दम लेगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!