Uttarakhand Weather News: प्रदेश में दो दिन बाद बारिश-बर्फबारी के आसार, छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

0 264,751

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

इस सीजन बारिश-बर्फबारी न होने से सूखी ठंड मैदान से लेकर पहाड़ तक खूब परेशान कर रही है। उधर मौसम वैज्ञानिकों ने प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में दो दिन बाद मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है। इसके चलते प्रदेशभर में दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि मैदानी जिले देहरादून, ऊधमसिंह नगर व हरिद्वार समेत नैनीताल, चंपावत और पौड़ी में घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जबकि 16 से 19 जनवरी के बीच उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है। साथ ही 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के भी आसार हैं। उधर, सूखी ठंड का ज्यादा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में रात के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!