उधम सिंह नगर:मौसम की पहली बारिश ने दिखाया अपना तांडव ,जगह -जगह भरा पानी ,देखे तस्वीरें

0 86

बाजपुर: उधम सिंह नगर में मौसम की पहली बारिश ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। जहाँ एक और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश से हाहाकार मचा हुआ है तो अब मैदानी इलाकों में भी बारिश ने अपना रूद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। जिसका नतीजा जनपद के कई इलाकों में पानी भर गया है खेत खलियान हो या हों नदी नाले सभी जल मग्न हो गए हैं साथ में लोगो के घरो में भी पानी घुस गया है जिससे लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

 

Advertisement ( विज्ञापन )

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर में मौसम की पहली बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। जनपद में सुबह तड़के के बारिश हो रही है जिससे मात्र तीन घंटे की बारिश ने जिले के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है। बारिश के पानी का आलम यह है कि खेतोँ और नदी नालों में चरों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं बल्कि घरों में भी पानी घुस गया है जिससे लोगो का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

जहाँ एक और उत्तराखंड के कई जिलों में पहले से ही बारिश ने अपना तांडव दिखाया हुआ है। तो वहीं अब मैदानी इलाकों में भी बारिश ने अपना तांडव दिखाना शुरू कर दिया है। अब सोचनीय विषय यह है कि यदि उधम सिंह नगर में पहली बारिश ने यह हाल कर दिया तब आने बाले बक्त क्या हल होगा और प्रशासन की बारिश से निवटने के लिए क्या तैयारी है। देर रात से लगातार हो रही बारिश से नगर की सड़कों पर हुआ जल भराव। नगर से पानी की निकासी नहीं होने से नगर के दर्जनों मकानों और दुकानों में घुसा पानी। मकानों और दुकानों में पानी घुसने से घरों में रखा लाखो कीमती सामान हुआ खराब। बारिश से एक मकान भी गिरा है।

 

समाजसेवी मोहम्मद रफी ने बताया कि नगर के होली चौराहे से यूपी सीमा से जाना वाला नाले पर लोगो ने अतिक्रमण करा रखा है । जिससे नाले की सफाई नही हो पाती है और मालवा भरा हुआ है । वही नगर पंचायत द्वारा मैन नाले की सफाई कई सालो से नही हुई है और नाले में मालवा भरने से बरसात का पानी नाले में उफान मार रहे है जिसकी वजह से नगर के दर्जनों मकानों व दुकानों में पानी घुस गया है जिससे लोगो को लाखो का कीमती समान खराब हो गया है । वही मकानों में और दुकानों में घुसा पानी को लोगो ने बाल्टियो से पानी निकाल रहे है । ग्रामीणों ने मैन नाले की की खुद ही सफाई की जिससे भरे पानी से राहत मिली

 

 

 

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आज तड़के से बारिश हो रही है। पहली बारिश से कई जगह पानी भर गया है और उनके घरो में भी पानी घुस चुका है लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई सुध नहीं ली है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!