स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली तिरंगा यात्रा

0 273,781

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के नेतृत्व में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिला जज हरीश कुमार गोयल के मार्गदर्शन में आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

Advertisement ( विज्ञापन )

​न्यू कोर्ट बिल्डिंग से शुरू होकर यह यात्रा प्रिंस चौक, तहसील चौक और दर्शन लाल चौक होते हुए घंटाघर तक पहुंची। इस दौरान हाथों में तिरंगा थामे न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, विद्यार्थियों, व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

​जिला जज हरीश कुमार गोयल ने तिरंगा यात्रा को राष्ट्र की एकता और बलिदान का प्रतीक बताया। प्राधिकरण की सचिव सीमा डुंगराकोटी ने नागरिकों से संविधान के मूल्यों का सम्मान करने की अपील की। इस दौरान प्रशासन व पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और दून वैली व्यापार मंडल के सदस्य मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!