80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी और देश की एकता व अखंडता की प्रतिबद्धता दोहराई।
जिलाधिकारी ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता महान कुर्बानियों और बलिदानों के बाद मिली है, जिसकी रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कर्मियों से शासकीय सेवा में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता बरतने का आह्वान किया, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे।
समारोह में अपर जिलाधिकारी प्रशासन स्मृता परमार, नगर मजिस्ट्रेट राकेश तिवारी, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह और मुख्य वैयक्तिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह सहित कलेक्ट्रेट व जिला सूचना कार्यालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
