पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने किया मुख्यालय पर ध्वजारोहण

0 264,872

उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक श्री दीपम सेठ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को डीजीपी प्रशस्ति डिस्क (गोल्ड व सिल्वर) और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।

Advertisement ( विज्ञापन )

​डीजीपी ने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्रा, कांवड़ मेला, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के कार्यक्रमों के सफल प्रबंधन में बेहतरीन कार्य किया है। साइबर अपराध प्रबंधन में देश के शीर्ष पांच राज्यों में शामिल होने, पासपोर्ट सत्यापन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने और सिलक्यारा टनल रेस्क्यू मॉडल की सराहना को पुलिस की बड़ी उपलब्धि बताया।

​उन्होंने कहा कि जवानों के कल्याण के तहत एक साल में 950 से अधिक कर्मियों को पदोन्नतियां दी गई हैं। इस दौरान एडीजी कानून-व्यवस्था वी. मुरुगेशन और एडीजी प्रशासन ए.पी. अंशुमान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!