रक्षाबंधन पर सरकार का बहनों को तोहफा, रोडवेज बसों में कर सकेंगी मुफ्त सफर

0 367,897

रिपोर्ट: आकाश

 

Advertisement ( विज्ञापन )

रक्षाबंधन के दिन नौ अगस्त को महिलाओं को रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा का मौका मिलेगा। इस संबंध में उत्तराखंड परिवहन निगम ने आदेश जारी कर दिया है

 

 

निगम के महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने रोडवेज बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा का फैसला लिया गया है। इसके तहत पूरी तरह से यात्रा निशुल्क रहेगी।

 

इस पर आने वाले खर्च की प्रतिपूर्ति शासन के स्तर से की जाएगी। यात्रा के दौरान उन्होंने सभी परिचालकों को ई-टिकट मशीन या लाॅग बुक में कहां से कहां तक लिखकर धनराशि के स्थान पर शून्य अंकित करना होगा। इसकी जानकारी मंडलीय प्रबंधक संचालन कार्यालय को भेजनी होगी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Home
ट्रेंडिंग न्यूज़
State News
Search
error: Content is protected !!