ई रिक्शा की टक्कर लगने से घायल हुआ दस वर्षीय मासूम

0 12

रिपोर्ट- अजय ठाकुर

गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शाओं का आतंक। ई -रिक्शाओं की वजह से आये दिन होते है हादसे। ई – रिक्शाओं के आतंक का ताजा मामला गोवर्धन के दानघाटी मन्दिर के समीप देखने को मिला।

जहां मलसराय गांव के रहने वाला दस वर्षीय करीब मासूम सलीम पुत्र सुंदर जो कि रोड पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार में रहे ई रिक्शा चालक ने रोड पार कर रहे मासूम को टक्कर मार दी।

ई रिक्शा की टक्कर लगने से सलीम गम्भीर रूप से घायल हो गया।जहां स्थानीय लोगो की मदद से घायल हुए दस वर्षीय बालक को गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उसकी गम्भीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल में के लिये रेफर कर दिया गया। जहां घायल हुए सलीम का उपचार चल रहा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.