79 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गए महाभारत के शकुनि मामा, सोमवार(आज) सुबह मुंबई में ली अंतिम सांस

0 80

मुंबई:‘महाभारत’ में शकुन‍ि मामा का क‍िरदार निभाने वाले एक्‍टर गूफी पेंटल का 79 साल की उम्र में सोमवार आज मुंबई में न‍िधन हो गया। गूफी पेंडल प‍िछले कुछ समय से अपनी बीमारी के चलते अस्‍पताल में भर्ती थे। गूफी पेंटल की फरीदाबाद में तब‍ियत खराब हुई थी, लेकिन उनकी हालत ब‍िगड़ने पर उन्‍हें मुंबई ले जाया गया था और सोमवार (आज) सुबह उन्‍होंने अपनी अंतिम सांस ली।

गूफी पेंटल प्रस‍िद्ध अभ‍िनेता थे, जो कई सीरियलों और फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। उन्‍होंने अपने करियर की शुरुआत 1975 की फिल्‍मम ‘रफू चक्‍कर’ से की थी। वह ‘द‍िललगी’, दावा, देस परदेस और सम्राट जैसी फिल्‍मों में नजर आ चुके हैं। 1994 में आई फिल्‍म ‘सुहाग’ में गूफी अक्षय कुमार के मामा के क‍िरदार में नजर आए थे। ‘महाभारत’ में इन्‍होंने खुद शकुन‍ि का क‍िरदार न‍िभाया था और यही इस सीरियल के कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर भी थे। वह आखिरी बार स्‍टार भारत के शो ‘जय कन्‍हैया लाल की’ में द‍िखाई द‍िए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.